{"_id":"67f7ccf7b7557ea1800172e0","slug":"scorpio-broke-the-railing-of-the-bridge-and-fell-into-the-river-four-dead-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2820051-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी स्कॉर्पियो, हादसे में चार की मौत
जबलपुर में पुल की रैलिंग तोडते हुए तेज रफ्तार से एक एसयूवी 30 फुट नीचे नदी में गिर गई। इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार चार व्यक्तियों की मौत हो गयी। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बरगी सीएसपी अंजुल मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी ताल जबलपुर निवासी पटेल परिवार के 6 व्यक्ति नरसिंहपुर स्थित दादा दरबार दर्शन के लिए गए थे। सभी लोग दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण सोमती नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस घटना में किशन पटेल पिता गुलजारी लाल पटेल उम्र 35 साल,महेन्द्र पटेल पिता तीरथ पटेल उम्र 35 साल,सागर पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 17 तथा राजेंद्र पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 36 साल की घटना स्थल में मृत्यु हो गयी। वाहन में सवार जितेन्द्र पटेल पिता नारायण प्रसाद पटेल तथा मनोज पटेल उम्र पिता गोविंद पटेल उम्र 37 साल घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पलात में भर्ती करवाया गया है। अभी इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि घटना लगभग शाम चार बजे घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि चार व्यक्ति वाहन में बुरी तरह से फंसे हुए है और दो व्यक्ति घायल है। घायलों को तत्काल वाहन निकलवाने के बाद उन्हें अस्पताल भिजवा दिया था। वाहन में फंसे मृतक व्यक्तियों को बाहर निकालने में बडी मशक्कत करनी पडी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।