Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Hindi Academy Meeting at Mantralaya, Chhath Festival Concludes; Crowds to Visit Utsav Fair

भोपाल में आज: मंत्रालय में हिंदी ग्रंथ अकादमी की बैठक, छठ महापर्व का समापन; उत्सव मेले में जुटेंगे लोग

Mon, 16 Nov 2026 07:17 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 16 Nov 2026 07:17 AM IST
सार

भोपाल में सोमवार को प्रशासनिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिहाज से दिन खास रहेगा। मंत्रालय में हिंदी ग्रंथ अकादमी की प्रबंध मंडल बैठक होगी, वहीं शहर के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Hindi Academy Meeting at Mantralaya, Chhath Festival Concludes; Crowds to Visit Utsav Fair
भोपाल में आज खास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रालय में हिंदी ग्रंथ अकादमी की बैठक
विज्ञापन

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में सोमवार को मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के प्रबंध मंडल की बैठक होगी। इसमें अकादमी के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- छठ महापर्व: सीएम यादव ने प्रेमपुरा घाट पर अर्पित किया संध्या अर्घ्य, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन


घाटों पर उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य
छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शीतलदास की बगिया सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: दो मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दे चुकी मोहन सरकार, क्या अशोक बर्णवाल को भी मिलेगा सेवा विस्तार?


उत्सव मेले में खरीदारी और मनोरंजन
टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल उत्सव मेले में सोमवार शाम भी लोगों की चहल-पहल रहेगी। मेले में झूले, खानपान और खरीदारी के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

ये भी पढ़ें- एमपी: शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, आज ब्यौहारी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

तहजीब-ए-भोपाल प्रदर्शनी का अंतिम दिन
मानस भवन, श्यामला हिल्स में आयोजित तहजीब-ए-भोपाल प्रदर्शनी का सोमवार को अंतिम दिन है। यहां लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े स्टॉल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण रहेंगी।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में टला हादसा: नर्मदा में दो नावों की टक्कर, नाव में भरने लगा पानी तो बिहार के लोगों में मची घबराहट

होटल प्राइड में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
कोलार रोड स्थित होटल प्राइड में एशियन पॉलिमर एसोसिएशन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। 16 से 18 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में पॉलिमर तकनीक, नैनो मटेरियल और टिकाऊ सामग्री से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed