{"_id":"678f40141913e0f56202ee5e","slug":"a-young-man-was-murdered-in-front-of-his-wife-and-children-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2543435-2025-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पत्नी-बच्चों के सामने युवक की हत्या, दुष्कर्म और अपहरण मामले में पैरोल पर छूटकर आया था बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पत्नी-बच्चों के सामने युवक की हत्या, दुष्कर्म और अपहरण मामले में पैरोल पर छूटकर आया था बदमाश
टक्कर लगने पर बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर, पत्नी और बच्चों के सामने ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी। ई-रिक्शा चालक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी दुष्कर्म और अपहरण के अपराध में जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के अनुसार मकबूल उर्फ टिंगू पिता मुमताज अंसारी (28) निवासी गुर्दा गौशाला बायपास रोड ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार रात लगभग 10:30 बजे वह ससुराल से अपनी पत्नी और बच्चों को ई-रिक्शा में लेकर घर लौट रहा था। अमखेरा रोड पर उसकी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के बीच टक्कर हो गई, जिससे विवाद हो गया।
विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर पत्नी और बच्चों के सामने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में ई-रिक्शा चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
ई-रिक्शा चालक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी आदतन अपराधी है, जिसे दुष्कर्म और अपहरण के मामले में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी। वह हाल ही में जेल से पैरोल पर बाहर आया था। युवक की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना के विरोध में देर रात क्षेत्रीय लोग गोहलपुर थाने में इकट्ठा हो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।