Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   An unverified recording of a demand for or acceptance of a bribe cannot form the basis for a conviction.

हाईकोर्ट: रिश्वत मांगने या स्वीकार करने में अपुष्ट रिकॉर्डिंग दोषसिद्धि का आधार नहीं, लोकायुक्त की अपील खारिज

Tue, 17 Nov 2026 09:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 09:38 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत मांगने और स्वीकार करने या प्राप्त करने का प्रयास विश्वसनीय साक्ष्यों से साबित करना जरूरी है। शिकायतकर्ताओं के आरोपों से मुकरने और रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं होने के कारण अदालत ने पटवारी संतोष राठौर को दोषमुक्त करने के फैसले के खिलाफ लोकायुक्त की अपील खारिज कर दी। 

विज्ञापन
An unverified recording of a demand for or acceptance of a bribe cannot form the basis for a conviction.
मप्र हाईकोर्ट

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि रिश्वत मांगने और उसे स्वीकार करने या प्राप्त करने का प्रयास किए जाने को विश्वसनीय साक्ष्यों से साबित करना जरूरी है। केवल शिकायत या अपुष्ट रिकॉर्डिंग के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जस्टिस संजीव एस. कलगांवकर की एकलपीठ ने इस टिप्पणी के साथ लोकायुक्त की अपील खारिज कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, लोकायुक्त भोपाल ने विशेष न्यायालय सीहोर के उस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हल्का पटवारी संतोष राठौर को भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया गया था। लोकायुक्त की ओर से आरोप लगाया गया था कि सीहोर में पदस्थ पटवारी संतोष राठौर ने पारिवारिक जमीन के बंटवारे के लिए अजय पाटीदार से छह हजार रुपये और मनोज पाटीदार से 35 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त भोपाल कार्यालय में की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हथियारबंद पांच बदमाशों ने एक ही गांव के पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल लेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने अदालत में आरोपों से किया इनकार
शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए शिकायतकर्ताओं को डिजिटल वॉयस रिकॉर्डर दिया था। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। आरोप था कि पटवारी ने सीधे रिश्वत की रकम लेने से इनकार करते हुए पैसे को कोटवार के माध्यम से देने की बात कही थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आया कि दोनों शिकायतकर्ता अपने आरोपों से मुकर गए थे। उन्होंने रिश्वत मांगने की बात से इनकार किया। साथ ही रिकॉर्डिंग में अपनी और आरोपी की आवाज पहचानने से भी इनकार कर दिया।

रिकॉर्डिंग और सीडी भी स्पष्ट नहीं थीं
एकलपीठ ने पाया कि डिजिटल रिकॉर्डिंग और सीडी सुनवाई के दौरान अदालत में स्पष्ट सुनाई नहीं दीं। ऐसे में रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता और उसकी ट्रांसक्रिप्ट की पुष्टि नहीं हो सकी। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष रिश्वत मांगने और उसे प्राप्त करने के प्रयास को विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर साबित करने में असफल रहा। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने पटवारी को दोषमुक्त करने के विशेष न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और लोकायुक्त की अपील निरस्त कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed