फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Massive Fire Breaks Out at New Market Eatery, Flames Rise 25 Feet; Nearby Shops Affected

भोपाल: न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 6 दुकानें और 10 से ज्यादा रेहड़ियां जलीं; कैसे हालात?

Thu, 08 Oct 2026 09:19 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 09:19 PM IST
Bhopal: Massive Fire Breaks Out at New Market Eatery, Flames Rise 25 Feet; Nearby Shops Affected

राजधानी के सबसे व्यस्त बाजार न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग भड़क गई। बालाजी छोले-भटूरे की दुकान से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों और रेहड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 25 फीट तक उठीं, जबकि धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हादसे के समय बाजार में 50-60 लोग मौजूद थे। आग से बचने के लिए आम्रपाली रेस्टोरेंट के संचालक पवन अग्रवाल समेत तीन लोगों ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से तीनों को चोटें आई हैं।

आधा दर्जन दुकानें और 10 से 12 रेहड़ियां जलीं
आग बालाजी छोले-भटूरे की दुकान से शुरू होकर आसपास की कुर्ता-पायजामा की दुकान, मोबाइल शॉप, चार मंजिला बर्तन की दुकान और रेडीमेड कपड़ों की दुकान तक पहुंच गई। करीब 10 से 12 रेहड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं। दुकानदारों के मुताबिक, दिवाली के लिए दुकानों में बड़ी मात्रा में स्टॉक भरा हुआ था, जो आग में जलकर खाक हो गया। एक दुकानदार ने करीब 75 लाख से एक करोड़ रुपये तक के नुकसान की बात कही है।

भट्ठी से उठी चिंगारी, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद विकराल हुई आग
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, सबसे पहले बालाजी छोले-भटूरे की दुकान की भट्ठी में आग लगी। इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानदारों ने तत्काल नगर निगम को सूचना देकर दमकल बुलाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि दमकल वाहन करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचा। तब तक आग आसपास की दुकानों तक फैल चुकी थी।

पढे़ं: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि

अतिक्रमण और जाम के कारण दमकल को पहुंचने में हुई परेशानी
व्यापारियों का कहना है कि न्यू मार्केट चौराहे पर अतिक्रमण और मंदिर के सामने लगे जाम के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। आग के बाद व्यापारियों ने महापौर और विधायक भगवानदास सबनानी के सामने बाजार में अवैध तरीके से लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण को लेकर विरोध जताया।

विधायक भगवानदास सबनानी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह हादसा सबक है। उन्होंने जल्द न्यू मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य में परेशानी न हो।

जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे तीन लोग
बालाजी छोले-भटूरे की दुकान के ऊपर ही आम्रपाली रेस्टोरेंट संचालित होता है। आग तेजी से फैलने के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद संचालक पवन अग्रवाल और दो अन्य लोगों के सामने बाहर निकलने का रास्ता मुश्किल हो गया। जान बचाने के लिए तीनों पहली मंजिल से नीचे कूद गए। नीचे गिरने से उन्हें चोटें आईं।

बालाजी छोले-भटूरे की दुकान खेड़ापति हनुमान मंदिर के ठीक पीछे स्थित है। दुकान और मंदिर के बीच बनी दीवार के कारण आग मंदिर तक नहीं पहुंच सकी। आग लगते ही दुकान में मौजूद लोग बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

तीन घंटे में बुझी आग, दीवार भी तोड़नी पड़ी
आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। आग बुझाने के लिए एक दुकान की दीवार तक तोड़नी पड़ी। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मी दुकानों के अंदर और आसपास लगातार जांच करते रहे, ताकि कहीं कोई चिंगारी या गर्म हिस्सा दोबारा आग न पकड़ ले। हादसे के बाद व्यापारियों में भारी नुकसान और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजीपुर: पुलिस कार्रवाई के बाद नदी में कूदे दो युवक, एक लापता; तलाश में जुटी एनडीआरएफ

08 Oct 2026

कानपुर सीएमओ दफ्तर के बाहर तेज आंधी-बारिश से झुका पोल

08 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में नगर निगम की वॉटर कूलिंग मशीन खराब

08 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में तीमारदारों को राहत, इमरजेंसी के बाहर लगा नया टीन शेड

08 Oct 2026

कानपुर: आईटीबीपी जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, चमकाया श्री लोक पालेश्वर मंदिर परिसर

08 Oct 2026
विज्ञापन

वाराणसी: नितिन नवीन ने किया सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण, दिव्यांग क्रिकेटरों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

08 Oct 2026

वीडियो: चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में मांगों पर हुआ मंथन

08 Oct 2026
विज्ञापन

शिमला: वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

08 Oct 2026

हमीरपुर: 87 पंचायतों ने टीबी के खिलाफ जीती जंग, 10 को मिला स्वर्ण, 68 को मिला कांस्य पदक

अलीगढ़ के कंचनपुर में 11 हजार वोल्ट के झूलते तार, ग्रामीणों में आक्रोश, यह बोले

08 Oct 2026

लखनऊ में आराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशियों का साक्षात्कार किया

08 Oct 2026

जालंधर के स्कूल में छात्रों की लड़ाई के बाद घायल परिजनों ने गेट पर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

गोशालाओं को मजबूत करने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास-कीमती भगत

पानीपत में जिला कोर्ट परिसर में गवाही देने आए लोगों पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल

08 Oct 2026

रामपुर बुशहर: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव पर विवाद, 111 सदस्यों के निष्कासन का आरोप; रोक की मांग

08 Oct 2026

हमीरपुर: भोरंज कॉलेज के खिलाड़ियों ने वुशू में जीते तीन पदक, प्राचार्य ने किया सम्मान

फरीदाबाद: मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करते कारीगर

08 Oct 2026

दिल्ली: राजघाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

08 Oct 2026

फरीदाबाद: बिजली कर्मचारियों का धरना, कार्यालय पर मांगों को लेकर खोला मोर्चा

08 Oct 2026

सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी

08 Oct 2026

कुशीनगर प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कुशीनगर में हजारों सपा कार्यकर्ता जुटे, पुतला फूंका

08 Oct 2026

लखनऊ में डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, घर-घर पहुंचाया राहत सामग्री

08 Oct 2026

कंचनपुर में करंट से बुझे दो घरों के चिराग, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

08 Oct 2026

बस्ती: मांगें पूरी न होने पर लेखपालों का ऑनलाइन बहिष्कार

08 Oct 2026

हाईवे पर बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

08 Oct 2026

मंडी: जयराम ठाकुर बोले- हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' करने में सफल मान रहे सीएम सुक्खू

08 Oct 2026

सोलन: परवाणू में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की रैली, राजीव सैजल बोले- विकास कार्यों के लिए बजट नहीं

08 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: राहुल-प्रियंका से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

08 Oct 2026

रतिया में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने शहर का किया निरीक्षण; अतिक्रमण, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed