{"_id":"6ac7a180b10bba37930f8b57","slug":"congress-s-show-of-strength-in-bhopal-save-vote-save-country-march-jitu-patwari-says-the-agitation-will-c-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: वोट बचाओ देश बचाओ मार्च, जीतू पटवारी बोले- इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: वोट बचाओ देश बचाओ मार्च, जीतू पटवारी बोले- इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन
Thu, 08 Oct 2026 07:29 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:29 PM IST
सार
भोपाल में कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। व्यापमं चौराहे से शुरू हुआ मार्च बोर्ड ऑफिस चौराहे होते हुए आंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जीतू पटवारी ने कहा कि इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और मध्य प्रदेश से एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस का पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वोट बचाओ, देश बचाओ पैदल मार्च व्यापमं चौराहे से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मार्च डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठाए। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए।
पटवारी बोले- इस्तीफा होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रदर्शन के दौरान रोके जाने के विरोध में कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को काला दिवस मनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवालों को लेकर है। पटवारी ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा। पटवारी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश से एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।
बोर्ड ऑफिस पर सड़क पर बैठे कार्यकर्ता
मार्च के बोर्ड ऑफिस चौराहे पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। यहां लगातार नारेबाजी होती रही। कुछ कार्यकर्ता पोस्टर लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने की कोशिश की, जिसको लेकर बहस भी हुई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी बहस की स्थिति बनी। वहीं, कुछ कार्यकर्ता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
दिग्विजय बोले- जनता के अधिकार वापस दिलाने की लड़ाई
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकार वापस दिलाने के लिए सड़क पर उतरी है। उन्होंने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने लगाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
मार्च में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उनका जवाब निर्वाचन आयोग को देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर अपना विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें-भोपाल में नो यूपीआई डे: व्यापारियों ने क्यूआर से नहीं लिया भुगतान, बोले-16 अक्टूबर से पूरी तरह यूपीआई बंद
दिल्ली की घटना के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन
कांग्रेस ने दिल्ली में विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए।
भोपाल में प्रदर्शन का केंद्र व्यापमं चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा और आंबेडकर प्रतिमा स्थल रहा। अब पटवारी के एक लाख कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस की अगली रणनीति पर नजर रहेगी।