{"_id":"6ad2380d2130fbeb85083cda","slug":"video-video-samakashha-athhakara-oura-tharaga-ka-ghara-sa-2253-lkha-ka-cara-javara-uugdhae-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: समीक्षा अधिकारी और दरोगा के घर से 22.53 लाख की चोरी, जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: समीक्षा अधिकारी और दरोगा के घर से 22.53 लाख की चोरी, जेवर उड़ाए
पारा और दुबग्गा में चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पारा के कुल्हड़कट्टा न्यू कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने विधानसभा सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार और बाराबंकी में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह के बंद मकानों से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 2.53 लाख रुपये नकद पार कर दिए।
चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, लेकिन एक कैमरे में तीन संदिग्ध कैद हो गए।पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार बाहर गए थे। रात करीब दो से तीन बजे चोर बाउंड्रीवाल फांदकर मकानों में घुसे और अलमारी के लॉकर तोड़कर चोरी की।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।वहीं, दुबग्गा के जेहटा गांव में शुक्रवार सुबह शराब दुकान के सेल्समैन अतुल जायसवाल के बंद मकान से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। अतुल की पत्नी करीब 10 बजे मकान में ताला लगाकर बेटे को स्कूल से लेने गई थीं। साढ़े 11 बजे लौटने पर चोरी का पता चला। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।