{"_id":"6ad23c54451c4294d0029f4f","slug":"video-video-rajakaya-jabl-itara-kalja-ma-bcaca-sakhaga-rabta-iiva-oura-darana-bnana-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बच्चे सीखेंगे रोबोट, ईवी और ड्रोन बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बच्चे सीखेंगे रोबोट, ईवी और ड्रोन बनाना
रविशंकर गुप्ता
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में टाटा ट्रस्ट और अन्य कंपनियों के सहयोग से ड्रीम लैब में बच्चे रोबोट, ईवी और ड्रोन के अलावा अन्य घरेलू बिजली उपकरण बनाना सीखेंगे। कक्षा 9 से 12 तक बच्चों को ये प्रशिक्षण मिलेगा। कॉलेज में आईआईटी की तर्ज पर स्थापित लैब का अवलोकन शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में किया। राजकीय जुबिली कॉलेज पहुंचे पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक और उद्योग-अनुकूल तकनीकों का प्रशिक्षण देना है। इस लैब में छात्रों को कंप्यूटर एडेड डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इस हब से तीन अन्य राजकीय इंटर कॉलेज स्पोक के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी होते ही छात्रों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।