{"_id":"6a900155a21f4682050eb3f4","slug":"video-video-naja-janakara-jatana-ka-varathha-ma-bhakapa-mal-ka-maraca-daema-karayalya-taka-kaya-paratharashana-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: निजी जानकारी जुटाने के विरोध में भाकपा (माले) का मार्च, डीएम कार्यालय तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: निजी जानकारी जुटाने के विरोध में भाकपा (माले) का मार्च, डीएम कार्यालय तक किया प्रदर्शन
वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी जुटाने व कथित निगरानी के विरोध में गुरुवार को भाकपा (माले) लिबरेशन ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाइयां (LIU) राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यकर्ताओं से आधार, पैन कार्ड, बैंक खाते और संपत्ति से संबंधित निजी विवरण मांग रही हैं।
माले नेताओं ने इसे नागरिकों की निजता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए राजनीतिक विचारधारा के आधार पर निगरानी का आरोप लगाया। उन्होंने निजी डेटा का संग्रह तत्काल बंद करने, इसके कानूनी आधार को सार्वजनिक करने और पहले से जुटाई गई जानकारी के संरक्षण व सुरक्षा को लेकर स्पष्ट व्यवस्था किए जाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।