{"_id":"6aa1cb977e2dcd22280b4c1d","slug":"employment-opportunities-for-1000-youths-interviews-for-200-in-the-second-phase-lucknow-news-c-13-lko1070-1912640-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1000 युवाओं को रोजगार का अवसर, दूसरे चरण में 200 के साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1000 युवाओं को रोजगार का अवसर, दूसरे चरण में 200 के साक्षात्कार
Thu, 10 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर में आयोजित रोजगार महोत्सव में साक्षात्कार देते युवा।
लखनऊ। सरोजनीनगर में भारत रोजगार महोत्सव के दूसरे चरण में 200 से अधिक युवाओं के साक्षात्कार हुए। महोत्सव के तहत कुल 1000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। यह आयोजन विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में भारत रोजगार सेवा की ओर से किया गया।
महोत्सव का दूसरा चरण उन युवाओं के लिए आयोजित किया गया, जो दो सितंबर को भारी बारिश के कारण पहले चरण में शामिल नहीं हो सके थे। पहले चरण में 817 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 250 के साक्षात्कार हुए थे। बुधवार को आयोजित दूसरे चरण में टाटा मोटर्स, अडानी, एयरटेल और सैमसंग समेत प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया। ट्रेनी, डेटा एंट्री ऑपरेटर और फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती के अवसर दिए गए।
रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तीकरण केंद्रों ने भी इसमें सहयोग किया। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 1250 से अधिक युवाओं को निशुल्क डिजिटल और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि उद्देश्य केवल रोजगार मेले में युवाओं की संख्या गिनना नहीं बल्कि उनके भविष्य को बेहतर बनाना है। चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नौकरी के लिए तत्काल उपयुक्त नहीं पाए जाने वाले युवाओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरोजनीनगर में हर माह रोजगार मेला आयोजित करने की योजना है।