फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seminar on women's health management to be held

Lucknow News: महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर होगा सेमिनार

Thu, 10 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Seminar on women's health management to be held
सेमिनार के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन करते कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा। विवि के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन, इंडियन योग फेडरेशन, यूपी नेचुरोपैथी एंड योग टीचर्स एंड फिजिशियन एसोसिएशन और चेस्ट केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले सेमिनार के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी ने बुधवार को किया।
विज्ञापन

फैकल्टी के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि महिला स्वास्थ्य पर यह 22वां सेमिनार होगा। इसमें पांच वैज्ञानिक सत्र होंगे। विशेषज्ञ महिलाओं से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के प्रबंधन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका पर चर्चा करेंगे। योगासनों का वैज्ञानिक प्रदर्शन भी किया जाएगा। क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed