{"_id":"6abfa95f2e519d08ac0fa065","slug":"video-video-hajaratagaja-ma-gathha-paratama-para-natao-na-caugdhhaii-mal-aalmabga-ka-paratama-ka-anathakha-para-saval-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर नेताओं ने चढ़ाई माला, आलमबाग की प्रतिमा की अनदेखी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर नेताओं ने चढ़ाई माला, आलमबाग की प्रतिमा की अनदेखी पर सवाल
गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हजरतगंज चौराहे पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री, विधायक, सांसद, महापौर, विभिन्न दलों के नेता और वरिष्ठ नागरिक पहुंचे। सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी जयंती मनाई।
वहीं, शहर में गांधी जी की एक अन्य प्रतिमा आलमबाग चौराहे पर भी लगी है, लेकिन इसकी देखरेख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी जयंती जैसे विशेष अवसर पर हजरतगंज की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और नेताओं की मौजूदगी दिखाई देती है, लेकिन आलमबाग स्थित प्रतिमा की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आता।
लोगों का सवाल है कि जब गांधी जी की दोनों प्रतिमाएं शहर में लगी हैं तो क्या आलमबाग की प्रतिमा भी नियमित साफ-सफाई और रखरखाव की हकदार नहीं है? स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की नियमित देखरेख और गांधी जयंती जैसे अवसरों पर यहां भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जरूरत बताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।