{"_id":"6abfbfca6de4c80d330ffdcc","slug":"video-video-60-70-lkha-rapaya-jamana-ma-navasha-ka-janakara-bna-janalva-kajaemaya-karama-samata-tha-ka-hataya-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 60-70 लाख रुपये जमीन में निवेश की जानकारी बनी जानलेवा, केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 60-70 लाख रुपये जमीन में निवेश की जानकारी बनी जानलेवा, केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या
केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (एएनएस) और केशवनगर निवासी पवन कुमार गर्ग (42) की जमीन में 60 से 70 लाख रुपये निवेश करने की जानकारी उनके लिए जानलेवा साबित हुई। डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, लुधौली, इटौंजा निवासी नितिन मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पवन को फिरौती के लिए अगवा किया और उनकी हत्या कर दी।
पवन के साथ गए उनके साथी सचिन विश्वकर्मा की भी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में नितिन मिश्रा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के शव सीतापुर में घाघरा नदी में फेंके जाने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें नदी में दोनों के शवों की तलाश कर रही हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।