{"_id":"6abfc660bae5bc1f3d0437b9","slug":"elderly-man-body-found-floating-in-canal-in-shravasti-burn-marks-discovered-on-various-parts-of-body-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव, शरीर पर जगह-जगह जलाने के निशान मिले; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: नहर में उतराता मिला वृद्ध का शव, शरीर पर जगह-जगह जलाने के निशान मिले; हत्या की आशंका
Fri, 02 Oct 2026 08:27 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:27 PM IST
सार
श्रावस्ती में वृद्ध का शव नग्न अवस्था में नहर में उतराता मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह जलाने के निशान थे। हत्या करके लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार सुबह वृद्ध का नग्न शव राप्ती योजक नहर के साइफन में उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के दाहिने हाथ में लाल कलावा और गले में तुलसी की माला मिली।
विज्ञापन
घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैसाही के पास की है। सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वृद्ध के सिर व हाथ पर हल्के, जबकि पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर अधिक जले के निशान थे। इससे वृद्ध की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिले के सभी थानों में फोटो भेजा गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को 72 घंटे के लिए मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। पहचान नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन