फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule for October 3, Cricket and Hockey Finals

एशियाड: क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम

Fri, 02 Oct 2026 08:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 02 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन यानी तीन अक्तूबर को भारत के लिए क्रिकेट और हॉकी में स्वर्ण पदक के मुकाबले होंगे। पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलेगी, जबकि पुरुष हॉकी टीम मलयेशिया से गोल्ड के लिए भिड़ेगी।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule for October 3, Cricket and Hockey Finals
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : ANI-Hockey India

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन यानी तीन अक्तूबर को भारत का अभियान क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी, कुश्ती, गोल्फ, ताइक्वांडो, रग्बी सेवन्स और वॉलीबॉल समेत कई खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ियों के पास दिन में कई पदक जीतने के मौके होंगे। क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम स्वर्ण पदक के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी, जबकि पुरुष हॉकी टीम गोल्ड के लिए मलेशिया से भिड़ेगी। तीरंदाजी में कुमकुम मोहोड, धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे। वहीं कुश्ती में दीपक पूनिया, सागर जगलान, मनीषा, अंतिम और अमन जैसे पहलवान चुनौती पेश करेंगे। गोल्फ में अदिति अशोक, दीक्षा डागर, प्रणवी उर्स, वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू अपना चौथा और अंतिम राउंड खेलेंगे।
विज्ञापन

गोल्फ
दिन की शुरुआत गोल्फ से होगी। महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के चौथे और अंतिम राउंड में अदिति अशोक, दीक्षा डागर और प्रणवी उर्स उतरेंगी। यह मुकाबला रात 2:40 बजे शुरू होगा। इसी समय महिला टीम का चौथा राउंड भी होगा। पुरुषों के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले और टीम स्पर्धा का चौथा राउंड सुबह 4:45 बजे से होगा, जिसमें वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरंदाजी
महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमकुम अनिल मोहोड सुबह 5:30 बजे क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की कांग चेयंग से भिड़ेंगी। पुरुष रिकर्व में धीरज बोम्मदेवरा सुबह 9:30 बजे उज्बेकिस्तान के अमीरखोन सादिकोव और नीरज चौहान सुबह 10:15 बजे भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। आगे बढ़ने पर इन खिलाड़ियों के सेमीफाइनल और पदक मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो
महिला -57 किग्रा वर्ग में कशिश मलिक सुबह 5:42 बजे राउंड ऑफ 16 में दक्षिण कोरिया की किम यूजिन का सामना करेंगी। महिला +67 किग्रा वर्ग में ज्योति यादव सुबह 6:30 बजे थाईलैंड की कनालुक चुएनचूकलिन के खिलाफ उतरेंगी। आगे के दौर में पहुंचने पर इनके मुकाबले होंगे।

रग्बी सेवन्स
महिला 5वें-8वें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले में भारत सुबह 6:20 बजे सिंगापुर से भिड़ेगा।

कुश्ती
कुश्ती में भारत के लिए दिन अहम रहेगा। पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा में सागर जगलान सुबह 7:23 बजे मंगोलिया के तुल्गा तुमुर-ओचिर के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबला खेलेंगे। पुरुष 97 किग्रा में दीपक पूनिया सुबह 7:25 बजे चीन के झोउ जुनपेंग से भिड़ेंगे।

महिला 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में मनीषा सुबह 7:53 बजे दक्षिण कोरिया की क्वोन यंगजिन के खिलाफ उतरेंगी, जबकि महिला 53 किग्रा में अंतिम सुबह 8:08 बजे कजाखस्तान की शुगायला ओमिरबेक से भिड़ेंगी। पुरुष 57 किग्रा में अमन सुबह 8:29 बजे अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उतरेंगे। आगे बढ़ने पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, रेपेचेज और पदक मुकाबले होंगे।

वॉलीबॉल
पुरुष टीम 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में सुबह 9:30 बजे थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी।

क्रिकेट
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे से निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए होने वाला यह मुकाबला दिन के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल होगा।

हॉकी
पुरुष हॉकी टीम स्वर्ण पदक के लिए मलेशिया का सामना करेगी। भारत और मलेशिया के बीच फाइनल मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें गोल्ड मेडल पर होंगी।

एशियन गेम्स 2026: 3 अक्तूबर का कार्यक्रम

समय खेल कार्यक्रम / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी
2:40 रात गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, चौथा राउंड अदिति अशोक, दीक्षा डागर, प्रणवी उर्स
2:40 रात गोल्फ महिला टीम, चौथा राउंड भारत
4:45 सुबह गोल्फ पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, चौथा राउंड वीर अहलावत, सप्तक तलवार, युवराज संधू
4:45 सुबह गोल्फ पुरुष टीम, चौथा राउंड भारत
5:30 सुबह तीरंदाजी महिला रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल कुमकुम मोहोड बनाम कांग चेयंग (दक्षिण कोरिया)
5:42 सुबह ताइक्वांडो महिला -57 किग्रा राउंड ऑफ 16 कशिश मलिक बनाम किम यूजिन (दक्षिण कोरिया)
6:20 सुबह रग्बी सेवन्स महिला 5वें-8वें स्थान का मुकाबला भारत बनाम सिंगापुर
6:30 सुबह ताइक्वांडो महिला +67 किग्रा राउंड ऑफ 16 ज्योति यादव बनाम कनालुक चुएनचूकलिन (थाईलैंड)
7:23 सुबह कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा राउंड ऑफ 16 सागर जगलान बनाम तुल्गा तुमुर-ओचिर (मंगोलिया)
7:25 सुबह कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा राउंड ऑफ 16 दीपक पूनिया बनाम झोउ जुनपेंग (चीन)
7:53 सुबह कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 मनीषा बनाम क्वोन यंगजिन (दक्षिण कोरिया)
8:08 सुबह कुश्ती महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा अंतिम बनाम शुगायला ओमिरबेक (कजाखस्तान)
8:29 सुबह कुश्ती पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 अमन
9:30 सुबह तीरंदाजी पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल धीरज बोम्मदेवरा बनाम अमीरखोन सादिकोव (उज्बेकिस्तान)
9:30 सुबह वॉलीबॉल पुरुष 5वें-6वें स्थान का मुकाबला भारत बनाम थाईलैंड
10:00 सुबह क्रिकेट पुरुष स्वर्ण पदक मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान
10:15 सुबह तीरंदाजी पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल नीरज चौहान बनाम लाम दोरजी (भूटान)
समय आगे तीरंदाजी सेमीफाइनल और पदक मुकाबले क्वालिफाई करने पर
समय आगे कुश्ती क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, रेपेचेज और पदक मुकाबले क्वालिफाई करने पर
3:30 शाम हॉकी पुरुष स्वर्ण पदक मुकाबला भारत बनाम मलयेशिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed