{"_id":"6af3456bfe5ed57d3b0781c4","slug":"video-video-apana-rapaya-magana-para-nablga-ka-caraha-para-pata-bcana-aae-thasata-ka-bha-kaya-ghayal-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अपने रुपये मांगने पर नाबालिग को चौराहे पर पीटा, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अपने रुपये मांगने पर नाबालिग को चौराहे पर पीटा, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल
लखनऊ के जानकीपुरम स्थित चार नंबर चौराहे पर मंगलवार शाम 6 बजे अपना रुपये मांगने पर परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौवीं के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आए उसके दोस्त को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि पूरी घटना चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार को सभी को भगाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पहुंचने पर बीट दरोगा ने कार्रवाई के बजाय सुलह करने का दबाव बनाया।
जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी विवेक मिश्रा ट्रैवल्स का काम करते हैं। उनका बेटा अभिनव मिश्रा अलीगंज मोंटेसरी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। अभिनव के मुताबिक, उसका परिचित एक युवक उसके साथ रहता था। इस दौरान वह परिचित के घर का किराया, जिम खर्च और अन्य जरूरतों पर रुपये खर्च कर रहा था। साथ ही नगदी से भी मदद की। धीरे-धीरे उस पर करीब एक लाख रुपये बकाया हो गए। उसने परिचित को अपनी स्कूटी भी रैपिडो में चलाने के लिए दी थी, लेकिन आरोप है कि परिचित युवक न तो काम कर रहा था और न ही रुपये लौटा रहा था।
मंगलवार शाम युवक ने फोन कर अभिनव को चार नंबर चौराहे पर बुलाया। अभिनव अपने दोस्त आनंद के साथ वहां पहुंचा तो युवक के साथ मौजूद 10-15 अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए आनंद को भी आरोपियों ने पीट दिया। किसी तरह बचकर अभिनव ने अपने पिता को सूचना दी और उनके साथ गुडंबा थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।