{"_id":"6af32e15f911ad5409044a96","slug":"up-akhilesh-yadav-should-visit-ayodhya-on-december-6-and-seek-atonement-says-bjp-state-president-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'अखिलेश यादव 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर पश्चाताप करें', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'अखिलेश यादव 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर पश्चाताप करें', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
Tue, 10 Nov 2026 08:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:23 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का अयोध्या जाना राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए और कारसेवकों की मौत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन करने के फैसले पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव का अयोध्या जाना राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि सच्चा पश्चाताप है तो उन्हें 12 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को अयोध्या जाना चाहिए और कारसेवकों की मौत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का वादा, सपा सरकार बनी तो अयोध्या में जमीन घोटालों की जांच कराएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामनगरी में फिर सजने लगा सियासी मंच: परिवार सहित रामलला के दर पर अखिलेश टेकेंगे माथा, साधेंगे सियासी समीकरण
पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि रामभक्तों की हत्या के लिए माफी मांगे बिना राम मंदिर जाने का कोई भी प्रयास राजनीतिक दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है। रामभक्ति का स्वांग रचकर अखिलेश यादव अपने पुराने कृत्यों से बच नहीं सकते। उन्हें अपने अतीत और अपनी पार्टी के कार्यकाल में हुई घटनाओं का जवाब देना चाहिए।
विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या उनके परिवार का कोई सदस्य अब तक अयोध्या में रामलला के दर्शन करने नहीं गया। उन्होंने कांग्रेस पर बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर चुनिंदा तरीके से धार्मिक भावनाएं व्यक्त करने का आरोप लगाया।