{"_id":"6aa046382f71fd89330b17fc","slug":"video-video-aakhara-paugdha-ka-dal-bna-mata-ka-sabb-pata-oura-cara-bhaiya-ka-samana-cal-gaii-anapa-ka-jana-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आखिरी पेड़ की डाल बनी मौत का सबब, पिता और चार भाइयों के सामने चली गई अनूप की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आखिरी पेड़ की डाल बनी मौत का सबब, पिता और चार भाइयों के सामने चली गई अनूप की जान
लखनऊ। काकोरी के दोना गांव के पास मंगलवार शाम आम के पेड़ की कटान के दौरान भारी डाल गिरने से मजदूर अनूप कुमार रावत (30) की मौत हो गई। हादसे के समय अनूप अपने पिता और चार भाइयों के साथ मजदूरी कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल अनूप को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।शाहपुर गांव निवासी अनूप मंगलवार सुबह करीब 30 मजदूरों के साथ आम की बाग में पेड़ काटने गए थे।
बताया गया कि शाम को बाग का अंतिम पेड़ काटते समय उसकी भारी डाल अनूप के ऊपर गिर गई और वह दब गए। साथी मजदूरों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।परिजनों ने काम करा रहे पांच ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाई नंदन रावत ने हरे-भरे पेड़ों की कटान और कार्य में अनियमितता का भी आरोप लगाया है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी वरुण विहार योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाए हैं।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी शकील अहमद के अनुसार जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अनूप के परिवार में पत्नी रेखा और इकलौता बेटा कार्तिक हैं। सुबह पिता और चार भाइयों के साथ मजदूरी करने निकले अनूप के घर शाम तक मातम पसर गया। पत्नी और मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।