फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalicharan Inter College won seven gold medals.

Lucknow News: कालीचरण इंटर कॉलेज ने जीते सात स्वर्ण पदक

Sat, 12 Sep 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kalicharan Inter College won seven gold medals.
प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
लखनऊ। गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में कालीचरण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एक दिवसीय प्रतियोगिता में लाठी, फाइट और मेपट्टू इवेंट हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता संयोजक सचिव लईक खान ने चयनित मंडलीय कलारीपयट्टू टीम की घोषणा की। यह टीम राज्य विद्यालयीय प्रतियोगिता में लखनऊ में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में लाठी के लिए दिवांशु कश्यप और प्रिंस मौर्य, फाइट में विजेल मोंटेसरी स्कूल के रुद्र प्रताप और मेपट्टू में कालीचरण इंटर कॉलेज के प्रिंस मौर्य का चयन हुआ। बालिका वर्ग में लाठी के लिए शिवानी रावत और प्रांशी चयनित हुईं। प्रांशी फाइट और शिवानी रावत मेपट्टू में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में लाठी के लिए लकी सिंह गौतम और निखिल रावत, फाइट के लिए निखिल रावत और मेपट्टू के लिए तुषार का चयन हुआ। बालिका वर्ग में लाठी के लिए अदिति देवी और नाजनीन चयनित हुईं। समरीन बानो फाइट और मेपट्टू दोनों इवेंट में शामिल होंगी। आयोजन के दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी और अंकुर पांडेय मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed