{"_id":"6abcf503d4b5e1e3f10194fc","slug":"video-the-waqf-shrine-of-pir-godar-shah-sahib-located-at-jhandi-mor-in-the-hasilpur-area-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पौनी में वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, पीर गोदर शाह साहिब की जमीन से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पौनी में वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, पीर गोदर शाह साहिब की जमीन से हटाया कब्जा
तहसील भारख क्षेत्र के झंडी मोड़ में स्थित वक्फ श्राइन पीर गोदर शाह साहिब (रह.) की वक्फ संपत्ति को जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की रियासी जिला इकाई ने मंगलवार को अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंदरेबी के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई के दौरान प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार पौनी साहिल रंधावा, नायब तहसीलदार तथा थाना पौनी के एसएचओ रवींद्र सिंह की मौजूदगी में वक्फ संपत्ति से अतिक्रमण हटाया गया। वक्फ बोर्ड के अनुसार, संबंधित भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिसे मंगलवार को हटाकर संपत्ति को बोर्ड के अधीन ले लिया गया।
बोर्ड के आधिकारिक रिकॉर्ड और 3 फरवरी 1995 को जारी एसआरओ-20 के अनुसार खसरा नंबर 1087 में दर्ज 1 कनाल 10 मरले भूमि वक्फ संपत्ति है। कार्रवाई के बाद उक्त भूमि पर वक्फ बोर्ड ने अपना आधिकारिक कब्जा स्थापित कर लिया।
वक्फ बोर्ड की रियासी जिला इकाई ने कहा कि अवैध कब्जे या अतिक्रमण के अधीन अन्य वक्फ संपत्तियों को भी कानून के तहत वापस लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उनका निर्धारित उद्देश्य के लिए उचित उपयोग सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।