{"_id":"6abcfdfdb4cb1ecc0b05fdaf","slug":"video-outrage-over-chetan-kumars-death-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: चेतन कुमार की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: चेतन कुमार की मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे किया जाम
Nikita Gupta
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:48 PM IST
Link Copied
सांबा के जतवाल में 35 वर्षीय चेतन कुमार की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने भावुक होते हुए सवाल उठाया कि चेतन कुमार की महज पांच महीने की मासूम बेटी और उसके परिवार की जिम्मेदारी अब कौन उठाएगा? प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन परिजन शुरुआती आश्वासन मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार SSP और SDM द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया। हालांकि, परिवार की मांग है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि इंसाफ और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।