Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   'Kharna' observed on the second day of the Chhath festival; 36-hour waterless fast begins.

Jammu News: छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

विज्ञापन
'Kharna' observed on the second day of the Chhath festival; 36-hour waterless fast begins.
सूर्यास्त के बाद छठी मैया को लगाया गुड़ की खीर व रोटी का महाभोग, बसंतर दरिया के घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का दूसरा महत्वपूर्ण अनुष्ठान खरना जिले भर में पूर्ण श्रद्धा, पवित्रता और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया, जिसका समापन चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा।
व्रती महिला राधा रानी ने बताया कि खरना के दिन व्रतियों ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर घरों और पूजा स्थलों की विशेष साफ-सफाई की। दिनभर निराहार व निर्जल रहकर शाम को सूर्यास्त के बाद विधि-विधान से पूजा की गई। बेहद शुद्धता के साथ गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी व पूड़ी और केला सहित अन्य सात्विक प्रसाद तैयार किया गया। सबसे पहले यह महाभोग सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित किया गया। इसके बाद व्रतियों ने एकांत में प्रसाद ग्रहण किया और फिर परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों में इसका वितरण किया।
विज्ञापन

नदी के घाटों पर रौनक, बाजारों में भीड़
खरना को लेकर जिले में दिनभर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बसंतर दरिया के किनारे सहित अन्य छठ घाटों पर तैयारियों और पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरी ओर, छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भी लोगों की खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति और सूर्य के प्रति कृतज्ञता का संदेश
श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य देव और परिवार की सुख-समृद्धि के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। यह महापर्व समाज को स्वच्छता, अनुशासन और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। खरना संपन्न होने के बाद अब व्रती और श्रद्धालु अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
------------
बाड़ी ब्राह्मणा: दूसरे दिन परिवार और पड़ोसियों को भी बांटा प्रसाद
बाड़ी ब्राह्मणा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में खरना पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नहाय-खाय के बाद व्रत शुरू करने वाले श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखा और शाम को सूर्य देव तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना की।
खरना के अवसर पर व्रतियों ने सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और घर-पूजा स्थल की साफ-सफाई के साथ व्रत का संकल्प लिया। दिनभर अन्न-जल त्यागकर शाम को गुड़ की खीर, रोटी और मौसमी फलों का भोग छठी मैया एवं भगवान सूर्य को अर्पित किया गया। पूजा के बाद व्रती सर्वप्रथम प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसके बाद परिवारजनों और पड़ोसियों में प्रसाद वितरित किया जाता है। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ गीत गाते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की रक्षा और सुख-शांति की कामना की। बांस की डलिया, सूप, केला, गन्ना, नारियल और पूजा सामग्री की मांग भी बढ़ी।

खरना पूजन के बाद व्रतियों का लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत प्रारंभ हो गया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परना के साथ महापर्व समाप्त होगा। बाड़ी ब्राह्मणा छठ समिति ने सिडको मैदान पर बनाए कृत्रिम तालाब पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कीं। पर्व के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed