{"_id":"6af839875ffd05cfaf08358a","slug":"ai-center-will-be-established-at-iit-jammu-to-monitor-chenab-tawi-rivers-and-detect-flood-risks-in-advance-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी जम्मू में बनेगा एआई सेंटर: बाढ़-भूस्खलन आने से पहले मिल जाएगी चेतावनी, एनटीटी डेटा के साथ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी जम्मू में बनेगा एआई सेंटर: बाढ़-भूस्खलन आने से पहले मिल जाएगी चेतावनी, एनटीटी डेटा के साथ समझौता
Sat, 14 Nov 2026 04:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:08 PM IST
सार
आईआईटी जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भांपने के लिए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र तवी और चिनाब नदियों में बाढ़ की निगरानी तथा समय पर चेतावनी देने वाली तकनीक पर काम करेगा। इसके अतिरिक्त, डोगरी भाषा में एआई के उपयोग पर शोध होगा और संस्थान ने एनटीटी डेटा के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
आईआईटी जम्मू में बनेगा एआई सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिनाब और तवी नदी के जलस्तर की निगरानी व बाढ़ का समय रहते खतरा भांपने के लिए आईआईटी जम्मू में एआई सेंटर बनाया जाएगा। यह सेंटर पहाड़ों पर होने वाले भूस्खलन की चेतावनी भी देगा। इस नई तकनीक को विकसित करने के लिए आईआईटी जम्मू और वैश्विक तकनीकी कंपनी एनटीटी डेटा मिलकर काम करेंगे। खास बात यह है कि इस केंद्र में डोगरी भाषा में एआई के इस्तेमाल पर भी शोध होगा। आपदा के समय राहत पहुंचाने का खाका भी तैयार किया जाएगा। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
दोनों संस्थानों की साझेदारी के तहत पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के खतरे पर नजर रखने के लिए सेंसर, कैमरों और क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। नदी, सड़क या इमारत की कंप्यूटर पर हूबहू तस्वीर बनाने की तकनीक पर काम होगा जिससे उसकी स्थिति और संभावित बदलावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकेगी। यह केंद्र जम्मू-कश्मीर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
समझौते के तहत विद्यार्थी, शिक्षक और शोधकर्ता कंपनी के विशेषज्ञों के साथ मिलकर वास्तविक समस्याओं के हल तलाशेंगे। उन्हें फेलोशिप, हैकाथॉन और नई तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। नई शोध तकनीक को पेटेंट कराने, उत्पाद के रूप में विकसित करने और स्टार्टअप शुरू करने पर भी काम होगा।
विज्ञापन
विचारों को बदला जाएगा तकनीक में
आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज गौड़ ने कहा कि साझेदारी से छात्रों और शोधकर्ताओं को अपने विचारों को वास्तविक जरूरतों के हिसाब से उपयोगी तकनीक में बदलने का मौका मिलेगा। एनटीटी डेटा के भारत में कार्यकारी प्रबंध निदेशक अविनाश जोशी ने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर ऐसे समाधान तैयार करेंगे जो जम्मू-कश्मीर की जरूरतों को पूरा करने के साथ देश के दूसरे हिस्सों में भी काम आ सकें।
सुरक्षा से जुड़े कामों में भी एआई की भूमिका तलाशी जाएगा
सेंटर में डोगरी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में एआई के इस्तेमाल पर शोध होगा। इसका उद्देश्य स्थानीय भाषा में डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसान बनाना है। सड़कों, इमारतों और अन्य जरूरी सुविधाओं की निगरानी, पर्यावरण पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा से जुड़े कामों में भी एआई का इस्तेमाल तलाशा जाएगा। रोबोट और कैमरों की मदद से आसपास के हालात समझने वाली तकनीक पर भी काम होगा।
