{"_id":"6b01afec1a5404db80084f5b","slug":"video-colorful-programs-were-organized-in-various-schools-across-the-block-on-the-occasion-of-childrens-day-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बाल दिवस पर बच्चों का अनोखा रूप, किसी ने नेता तो किसी ने डॉक्टर और पत्रकार बनकर जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बाल दिवस पर बच्चों का अनोखा रूप, किसी ने नेता तो किसी ने डॉक्टर और पत्रकार बनकर जीता दिल
Nikita Gupta
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:21 PM IST
Link Copied
ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान राय सलयोट स्थित एमईआर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मलाडा के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत की गई अनूठी गतिविधियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे अलग-अलग वेशभूषा में नजर आए। किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तो किसी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संत प्रेमानंद महाराज, डॉक्टर, जिला उपायुक्त, पत्रकार और खिलाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों की भूमिका निभाई। बच्चों ने इन किरदारों को पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति देखने के लिए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को विभिन्न पदों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने जाना कि समाज और देश के विकास में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की क्या भूमिका और जिम्मेदारियां होती हैं। अपने पसंदीदा किरदारों को निभाकर बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बच्चों का फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों ने नजदीकी आश्रम का दौरा किया, जहां साधु-संतों ने बच्चों को प्रसाद वितरित किया और यज्ञशाला के दर्शन करवाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।