फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road dug for drainage in Pandoga, now work stopped, movement difficult

Una News: पंडोगा में ड्रेनेज के लिए खोदा रास्ता, अब कार्य बंद, आना-जाना हुआ मुश्किल

Thu, 09 Jan 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:32 AM IST
Road dug for drainage in Pandoga, now work stopped, movement difficult
बीचोबीच खोदे रास्ते से कई वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार
ठेकेदार का तर्क, निर्माण कार्य के लिए नहीं आया सीमेंट
लोगों के कहा- अगर निर्माण सामग्री नहीं आई थी तो कार्य क्यों किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार पंडोगा के वार्ड सात में लोगों को अपने घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। दरअसल क्षेत्र के निवासियों को लंबे इंतजार के बाद घरेलू पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज परियोजना को मंजूरी मिली। करीब एक माह पहले ड्रेनेज बिछाने के लिए मुहल्ले के बीच से होकर जाने वाला रास्ता खोदा गया। रास्ता खोदने के बाद कार्य बंद कर दिया और एकाएक मजदूर गायब हो गए। लोगों से सोचा कि शायद एक दो दिन में लौट आएंगे लेकिन एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। बीचोबीच से खोदे गए रास्ते के कारण लोगों को अपने घर जाने के लिए खतरा मोल लेना पड़ रहा। कई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। जबकि चौपहिया वाहनों को मुहल्ले के बाहर ही खड़ा करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार आठ माह पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंडोगा के वार्ड-7 में ड्रेनेज लाइन बिछाने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके बाद परियोजना का कार्य शुरू होने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच दिसंबर के शुरुआती दिनों में लाइन बिछाने के लिए मजदूर आए, जिससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। लोगों ने समझा कि कुछ दिन में पानी निकासी की परेशानी दूर हो जाएगी। कुछ दिन तक जोरों के साथ निर्माण कार्य हुआ लेकिन रास्ते की खोदाई 300 मीटर के करीब होने के बाद मजदूरों ने निर्माण बंद कर दिया और वर्तमान तक दोबारा नहीं लौटे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी सुविधा के लिए शुरू हुआ कार्य कब उनके लिए बड़ी असुविधा बन गया।

स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि मुहल्ले के मुख्य रास्ते की बदहाली इतनी है कि आना-जाना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर खोदे गए रास्ते में पानी जमा हो जाता है। बच्चे गिरने से हादसा हो सकता है। कई लोग घायल हो चुके हैं।
प्रेम चंद ने कहा कि निर्माण कार्य तभी शुरू करना चाहिए, जब सामग्री पूरी हो। एक माह से परेशानी हो रही है। बच्चे और बुजुर्गों का चलना तक मुश्किल हो चुका है। रात के समय कई दोपहिया चालक गिरकर घायल हो रहे है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।
निर्माण कार्य के ठेकेदार प्रफुल्ल बेदी ने कहा कि सीमेंट की खेप विभाग के पास नहीं आई है। इसी वजह से कार्य रुका हुआ है। कहा कि उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य के लिए सीमेंट आएगा ताकि वे कार्य शुरु कर सकें।
निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर रहे हैं। एक बार कार्य शुरू करने के बाद दो माह के भीतर ही इसे पूरा कर दिया जाएगा। लोगों की समस्या के हल को लेकर भी जल्द कदम उठाए जाएंगे।
ईं. पुनीत शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग हरोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : महाकुंभ को लेकर फतेहपुर में हाई अलर्ट, जिले की सीमाओं पर बने चेकिंग प्वाइंट

08 Jan 2025

VIDEO : प्रवासी पक्षियों के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, गंगा की लहरों के साथ खूब बने रही वीडियो

08 Jan 2025

VIDEO : भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा - वो एक फ्रॉड है

08 Jan 2025

Delhi Assembly Election 2025: अशोक गहलोत ने AAP पर साधा निशाना, कांग्रेस पर भड़के अरविंद केजरीवाल

08 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में धूप खिलने से पार्क और मैदानों की लौटी रौनक

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के दो छात्रों की साइंस सर्वे रिपोर्ट टॉप-20 में सिलेक्ट

VIDEO : स्वाद सीमाओं का मोहताज नहीं,100 प्रयोगशाला खोली जाएंगी, चिराग पासवान बोले

08 Jan 2025
विज्ञापन

Rajgarh News: स्कूल चपरासी की शिकायत न करने के चक्कर में खुद नप गई प्रिंसिपल, जानिए क्या है पूरा मामला

08 Jan 2025

VIDEO : सांसद रामभुआल का मेनका गांधी पर तंज: बोले-उनको कुछ मिलने वाला नहीं, मिल्कीपुर उपचुनाव पर भी दिया बयान

08 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया जाएगा जागरूक

08 Jan 2025

VIDEO : जौलीग्रांट में जंगल गए दंपती को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

08 Jan 2025

Alwar News: जिस युवक को बिना हेलमेट के पकड़ा, वह निकला स्मैक बेचने वाला; तलाशी में की गई बरामद

08 Jan 2025

VIDEO : पिता को न्याय दिलवाने के लिए मृतक राजिंदर की बेटी ने रोते-बिलखते उठाई न्याय की मांग

08 Jan 2025

MP News: उमरिया के राइस मिल में बिहार के मजदूर की संदिग्ध मौत, संचालक पर लग रहे ये आरोप

08 Jan 2025

VIDEO : तंत्र-मंत्र के बाद काली मंदिर के घंटे में टांग दी मछली, भक्तों में गुस्सा; अभियुक्त की हुई पहचान

08 Jan 2025

VIDEO : हापुड़ में विदेशी सैलानियों ने मां गंगा का पूजन किया, नाव से किया भ्रमण

08 Jan 2025

VIDEO : हिसार में जनरेटर पाटर्स चोरी होने से गुस्साए दुकानदारों ने दिया अल्टीमेटम

08 Jan 2025

VIDEO : शाहजहांपुर में डीएम ने जारी किया छुट्टी का आदेश, डीआईओएस को जानकारी नहीं, खुले स्कूल

08 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद के सांझा बाजार में दुकान अलॉट को लेकर 9 ही पहुंचे आवेदक, रद्द हुआ ड्रॉ

08 Jan 2025

VIDEO : अनी अखाड़ों की पेशवाई में जमकर नाचे संत, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

08 Jan 2025

VIDEO : राजसी वैभव के साथ निकली तीनों अनी अखाड़ों की पेशवाई, भाला और तलवार रथों पर सवार रहे संत

08 Jan 2025

Khandwa: दलबदल कर बीजेपी में शामिल हुईं विधायक छाया मोरे ने विकास कार्य में लगाए भेदभाव के आरोप, की ये मांग

08 Jan 2025

VIDEO : सड़क व जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

08 Jan 2025

VIDEO : कर अधीक्षक का व्यापारियो ने घेराव किया

08 Jan 2025

VIDEO : बनीखेत में हुए होटल मैनेजर की हत्या मामले को लेकर डलहौजी होटल एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

08 Jan 2025

VIDEO : आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

08 Jan 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर की मौत पर हंगामा, मृतक के परिजनों पर भड़के सीओ

08 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान, ये है वजह

08 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर के नगीना में बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत, पति व पुत्री घायल

08 Jan 2025

VIDEO : महारानी पद्मावती के अपमान पर हिंदू संगठनों में रोष, बागपत में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

08 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed