{"_id":"677e925b46b599a69109eff2","slug":"chamba-took-lead-in-the-first-round-of-quarter-final-match-una-news-c-93-1-ssml1046-143003-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दौर में चंबा ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दौर में चंबा ने बनाई बढ़त
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:25 AM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान में बुधवार को अंडर-14 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शिमला और चंबा की टीम के बीच खेला गया। पहली इनिंग के मुकाबले में शिमला ने बल्लेबाजी की। शिमला ने दस विकेट पर 89 रन बनाएं। शिमला की ओर से संभव शर्मा ने 28 रन बनाएं। वहीं, चंबा की ओर से गेंदबाजी में अर्थव ठाकुर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट ली। इसके जवाब में चंबा ने 36.4 ओवर में दस विकेट पर 132 रन बनाएं। चंबा की ओर से रघुवर अग्निहोत्री ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाएं। जिसमें रघुवर ने 11 चौके मारे। आदित्य ठाकुर ने 18 और दीक्षित ने 10 रन बनाएं। शिमला की ओर से गेंदबाजी में सर्वेशन ने तीन और अर्नव शर्मा ने दो विकेट ली। पहली इनिंग के मुकाबले में चंबा ने 43 रन की बढ़त बनाई है। शिमला और चंबा में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरी इनिंग का मुकाबला वीरवार को खेला जाएगा। वहीं, पेखूबेला में सोलन और मंडी के बीच मुकाबला होगा। संतोषगढ़ मैदान में कांगड़ा और ऊना के बीच टक्कर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।