{"_id":"6a0059546fcf3e384c05a568","slug":"video-sirmour-devansh-kashyap-of-avn-school-nahan-aspires-to-become-a-doctor-he-used-to-study-for-seven-hours-daily-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: डॉक्टर बनना चाहता है एवीएन स्कूल नाहन का देवांश कश्यप, रोजाना सात घंटे करता था पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: डॉक्टर बनना चाहता है एवीएन स्कूल नाहन का देवांश कश्यप, रोजाना सात घंटे करता था पढ़ाई
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) स्कूल नाहन के छात्र देवांश कश्यप ने 700 में से 691 अंक (98.71 प्रतिशत) लेकर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। देवांश कश्यप ने बताया कि वह स्कूल के अलावा तीन घंटे सुबह और चार घंटे शाम को पूरे साल पढ़ाई करता था। शिक्षक पिता डॉ देवराज सिंह व शिक्षक माता आशा देवी का पुत्र देवांश कश्यप डॉक्टर बनना चाहता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान और विशेष रूप से स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला को दिया है। जिन्होंने नर्सरी से लेकर दसवीं तक कठिनाई में साथ दिया और आगे बढऩे की लगातार प्ररेणा दी। छात्र के पिता डॉ देवराज सिंह ने बताया कि उनके लिए आज बहुत खुशी का दिन है। उनका बेटा नर्सरी लेकर हर कक्षा में टॉपर की श्रेणी में ही रहा है। उन्होंने भी प्रधानाचार्य केके चंदोला के मार्गदर्शन को इसका श्रेय दिया। स्कूल में सादे कार्यक्रम के दौरान परिजनों ने मेधावी छात्र का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छात्र की बहन देवाणी कश्यप भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।