Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhaiyadooj culture night in devamanal

Sirmour News: आज पाहुणे तेरे रे और पारो आया बंजारा लोकगीतों पर झूमे लोग

Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
bhaiyadooj culture night in devamanal
-अनूप छाजटा, सैंडी स्काई और तनुजा चौहान ने लोकगीतों से बांधा समां
विज्ञापन

-देवामानल में भैयादूज महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत देवामानल में भैयादूज महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरमौरी लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में बहनों, बेटियों, रिश्तेदारों, युवाओं और क्षेत्रवासियों की भागीदारी ने इसे पारिवारिक मिलन और आपसी भाईचारे का यादगार अवसर बना दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान संदीप ठाकुर मुख्यातिथि और व्यवसायी एवं समाजसेवी संजीव ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक अनूप छाजटा ने आज पाहुणे तेरे रे गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं सैंडी स्काई, अभिषेक ठाकुर और गायिका तनुजा चौहान ने सिरमौर और शिमला क्षेत्र के लोकप्रिय लोकगीतों और पहाड़ी नाटियों से समां बांधा। रामादासिये, पारो आया बंजारा और मैं तो जाई आवणा सोलनी बाजार जैसे गीत विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन

तन्नू डांस ग्रुप और जौनसार के साज बैंड की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। मंच संचालन सूरज पंचटा ने किया, जबकि ध्वनि व्यवस्था शिव साउंड भराड़ी ने संभाली। इस मौके पर पंचायत प्रधान संगीता पुंडीर, उपप्रधान भीमदेव पुंडीर और नवयुवक मंडल के प्रधान मनदीप आदि मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed