{"_id":"6af5af2bfbe2b1c7a108ddac","slug":"ponta-sathapna-divas-from-14-nov-to-16-nov-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193930-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब का स्थापना दिवस 14 से 16 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब का स्थापना दिवस 14 से 16 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा
विज्ञापन
-गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सामाजिक संस्थाओं ने तेज की तैयारियां -
अखंड पाठ, नगर कीर्तन और कीर्तन समागम होंगे मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पांवटा साहिब का स्थापना दिवस इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह और सह प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज नाहन के राजा मेदनी प्रकाश के निमंत्रण पर आनंदपुर साहिब से सिरमौर रियासत पहुंचे थे। यमुना नदी के शांत और रमणीय तट की सुंदरता से प्रभावित होकर गुरु महाराज ने स्वयं पांवटा साहिब शहर की नींव रखी थी। उन्होंने अपने जीवन के करीब साढ़े चार वर्ष यहां व्यतीत किए थे।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 नवंबर को गुरुद्वारा परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगा। इसके बाद शहर में विशेष नगर कीर्तन निकाला जाएगा। वहीं, 16 नवंबर को सुबह से देर रात तक गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन समागम, कवि दरबार और ढाडी दरबार का आयोजन होगा।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह ने बताया कि इन धार्मिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों की ओर से 17 नवंबर को भी स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।-- -
विज्ञापन
अखंड पाठ, नगर कीर्तन और कीर्तन समागम होंगे मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पांवटा साहिब का स्थापना दिवस इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह और सह प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बताया कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज नाहन के राजा मेदनी प्रकाश के निमंत्रण पर आनंदपुर साहिब से सिरमौर रियासत पहुंचे थे। यमुना नदी के शांत और रमणीय तट की सुंदरता से प्रभावित होकर गुरु महाराज ने स्वयं पांवटा साहिब शहर की नींव रखी थी। उन्होंने अपने जीवन के करीब साढ़े चार वर्ष यहां व्यतीत किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 नवंबर को गुरुद्वारा परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगा। इसके बाद शहर में विशेष नगर कीर्तन निकाला जाएगा। वहीं, 16 नवंबर को सुबह से देर रात तक गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन समागम, कवि दरबार और ढाडी दरबार का आयोजन होगा।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह ने बताया कि इन धार्मिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों की ओर से 17 नवंबर को भी स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।