Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp oppose theka pratha in renukaji mela

Sirmour News: रेणुका मेले की व्यवस्थाएं ठेके पर देने का भाजपा ने किया विरोध

Fri, 13 Nov 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
bjp oppose theka pratha in renukaji mela
-भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक विनय कुमार पर लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की व्यवस्थाएं ठेके पर देने के फैसले का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा मंडल ददाहू के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मेले की व्यवस्थाएं ठेकेदार के हाथों में सौंपने से व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा और ऐतिहासिक मेले की गरिमा भी प्रभावित होगी।
राजेंद्र ठाकुर ने स्थानीय विधायक एवं रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार पर आरोप लगाया कि मेले का निजीकरण कर मनमानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्थाएं पहले की तरह राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के हाथों में ही रहनी चाहिए थीं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले से कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हजारों-लाखों लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के पास अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं में प्रशासन की सीधी भूमिका बनाए रखने की मांग की।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed