{"_id":"677e6d496a21d92a58033780","slug":"kupvi-block-was-first-in-providing-work-under-mnrega-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-127935-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मनरेगा में काम देने में कुपवी ब्लॉक रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मनरेगा में काम देने में कुपवी ब्लॉक रहा प्रथम
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
Link Copied
चौपाल (रोहड़ू) । कुछ साल पहले चौपाल ब्लॉक से अलग हुआ विकास खंड कुपवी इस साल भी तीसरी बार मनरेगा में लोगों को काम देने में जिला शिमला में प्रथम आया है। कुपवी ब्लॉक में 363 सुरक्षा दीवारें लगाई गईं, 212 गोशालाएं बनाई गईं, 325 ग्रामीणों को मोटा अनाज उगाने की स्कीम प्रदान की गई और 160 किसानों को प्राकृतिक अनाज उगाने के लिए सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा ठियोग ब्लॉक दूसरे, कोटखाई तीसरे स्थान और चौपाल ब्लॉक 11 वें स्थान पर रहा। जिला शिमला के पिछड़े विकास खंड कुपवी में तैनात बीडीओ अरविंद गुलेरिया की कार्यशैली और उनकी काम करने काफी सराहना हो रही है। अरविंद गुलेरिया ने दुर्गम, दूरदराज और पिछड़े कुपवी ब्लॉक में कई प्रभावशाली योजनाएं शुरू कर इस ब्लॉक को एक नई पहचान दिलवाई है । इस ब्लॉक के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। कुपवी ब्लॉक ने प्रधानमंत्री आवास योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लगातार दो वित्तीय वर्षों में जिला भर में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कुपवी ब्लॉक का कार्यभार संभालने के बाद अरविंद गुलेरिया के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज है। उन्होंने विलुप्त हो रहे परंपरागत पहाड़ी अनाज के संरक्षण का बीड़ा उठाया है, जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इस वर्ष 175 किसानों को 'मोटा अनाज उगाओ-मनरेगा पाओ' योजना के अंतर्गत 33 करोड़ रुपये से अधिक की मनरेगा योजनाओं का लाभ मिल चुका है। अरविंद की इस योजना की प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हो चुकी है। आपदा का कहर झेल चुके लोगों की मदद में कुपवी ब्लाॅक जिला शिमला में पहले स्थान पर रहा है। खंड विकास अधिकारी कुपवी अरविंद गुलेरिया के प्रयास से इस विकास खंड द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत इन सभी आपदा प्रभावितों को मकान आवंटित किए जा चुके हैं। कुपवी ब्लॉक ने इन सभी तेरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान आबंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस प्रकार कुपवी ब्लॉक ने जिला में प्रथम रहते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।