{"_id":"6abcfbb69522353dcf04c23e","slug":"video-sanjeev-guleria-said-inder-singh-gandhi-should-worry-about-his-own-ticket-instead-of-prakash-chaudhary-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"संजीव गुलेरिया बोले- प्रकाश चौधरी को छोड़ अपने टिकट की चिंता करें इंद्र सिंह गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव गुलेरिया बोले- प्रकाश चौधरी को छोड़ अपने टिकट की चिंता करें इंद्र सिंह गांधी
एपीएमसी जिला मंडी के चेयरमैन एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर विधायक को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
गुलेरिया ने कहा कि विधायक को प्रकाश चौधरी की चिंता करने के बजाय अपने टिकट की चिंता करनी चाहिए। बल्ह में कांग्रेस की रैली के बाद भाजपा में भी आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कहा कि यदि विधायक इसी तरह दूसरों पर लांछन लगाते रहे तो आने वाले समय में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में उनकी असफलताओं के पोस्टर लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।