{"_id":"6af9f6b51d721bd46900e947","slug":"private-bus-fares-triple-after-diwali-returning-to-delhi-becomes-difficult-mandi-news-c-90-1-mnd1001-221638-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिवाली के बाद निजी बसों का किराया तीन गुना, दिल्ली लौटना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिवाली के बाद निजी बसों का किराया तीन गुना, दिल्ली लौटना मुश्किल
विज्ञापन
1200 रुपये के बजाय वसूले जा रहे 3200 से 3600 रुपये
एचआरटीसी की बसों में भी सीटें फुल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर घर लौटे लोगों की खुशियां अब काम पर लौटने की चिंता में बदल गई हैं। जोगिंद्रनगर से दिल्ली जाने वाली लग्जरी निजी बसों में किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है। पहले जिस सफर के लिए यात्रियों को 1,000 से 1,400 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब उसी सफर के लिए 3,200 से 3,600 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। निजी बसों में फ्रंट सीटों के लिए भी अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
त्योहार के दौरान ली गई अतिरिक्त छुट्टियां खत्म होने के बाद अब लोगों को महंगे किराये पर दिल्ली और चंडीगढ़ लौटने की चिंता सता रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में रहने वाले युवाओं के लिए तीन गुना किराया चुकाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
दूसरी ओर जोगिंद्रनगर से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए संचालित एचआरटीसी की बसों में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं। ऑनलाइन बुकिंग में वेटिंग दिखाई दे रही है। मंडी जिले में परिवहन निगम की 20 से अधिक आरक्षित बसों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। वहीं, जोगिंद्रनगर से कांगड़ा और मंडी होते हुए दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाली दस से अधिक बसों में जगह पाने के लिए यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कमलेश और विवेक ने बताया कि बसों में सीटें उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में निजी बस संचालकों की ओर से किराये में की गई भारी बढ़ोतरी यात्रियों पर दोहरी मार साबित हो रही है। मजबूरी में लोगों को महंगे किराये पर सफर करना पड़ रहा है।
मांग के अनुसार चलाई जा रहीं अतिरिक्त बसें
एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर बस स्टैंड पर भी यात्रियों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।