Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Veterinary and Mahadev Legend emerge victorious; the battle in Pool B intensifies.

Mandi News: वेटरनरी और महादेव लीजेंड ने मारी बाजी, पूल बी में बढ़ी रोमांचक जंग

Sun, 15 Nov 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Veterinary and Mahadev Legend emerge victorious; the battle in Pool B intensifies.
वेटरनरी लीजेंड के नितेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हटगढ़ स्कूल के मैदान में खेली जा रही हटगढ़ लीजेंड क्रिकेट लीग के पूल-बी में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में वेटरनरी लीजेंड ने ब्रदर हुड लीजेंड को पांच विकेट से पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में महादेव लीजेंड ने मंडी यूनाइटेड को 15 रन से हराया।
पहले मुकाबले में ब्रदर हुड लीजेंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। मनु ठाकुर ने 28 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जबकि पवन कुमार ने 23 और रॉकी ने 22 रन का योगदान दिया। वेटरनरी लीजेंड की ओर से नित्तू ने तीन और सतीश ठाकुर ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेटरनरी लीजेंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 34 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद नितेश शर्मा और ओम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छठे विकेट के लिए 86 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। नितेश शर्मा ने 36 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए, जबकि ओम 28 रन बनाकर नाबाद रहे। वेटरनरी लीजेंड ने 16.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए नितेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में महादेव लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। पवन कुमार ने 35, भूपेंद्र ने 25 और विक्की गुलेरिया ने 19 रन बनाए। वहीं, बलविंदर ठाकुर ने महज नौ गेंदों में 20 और ईशान गुप्ता ने नौ गेंदों में 19 रन की तेजतर्रार पारियां खेलकर टीम का स्कोर 175 रन तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडी यूनाइटेड की टीम 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोल्डी ने 22 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीपक सैनी ने नाबाद 44 रन बनाए। महादेव लीजेंड की ओर से शम्मी ने तीन और विक्की गुलेरिया ने दो विकेट हासिल किए। ईशान गुप्ता ने भी एक विकेट झटका। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed