{"_id":"675dbb3042dd6cfcbf007c07","slug":"train-ran-from-jogindernagar-to-nurpur-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142744-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर से नूरपुर के लिए दौड़ी रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर से नूरपुर के लिए दौड़ी रेलगाड़ी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर कांगड़ा के नूरपुर के लिए रेलगाड़ियों का आवागमन शुरू हो गया। शनिवार को जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से बैजनाथ-पपरोला के लिए सुबह और दोपहर की निर्धारित समयसारिणी के लिए रेलगाड़ियां रवाना हुईं। बैजनाथ-पपरोला से नूरपुर के लिए भी दो रेलगाड़ियों को उत्तर रेलवे ने रवाना किया। जुलाई 2023 में कांगड़ा और नूरपुर के बीच कोपरलाहड़ के समीप रेल पटरी पर हुए भूस्खलन से रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई थी। कुछ माह से जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से बैजनाथ-पपरोला से आगे कांगड़ा तक रेलगाड़ी पहुंच रही थी। अब रेलवे ने जोगिंद्रनगर हेरीटेज रेलवे स्टेशन से करीब 143 किलोमीटर दूर नूरपुर तक रेलगाड़ियों की आवाजाही सुनिश्चित की है। पपरोला से सुबह 6 बजे चलने वाली रेलगाड़ी दोपहर 12 बजे तक नूरपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचेगी। पहले यह रेलगाड़ी बैजनाथ पपरोला से सुबह 6:30 बजे पर रवाना होकर कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर 8:15 बजे पहुंचती थी। दूसरी रेलगाड़ी दोपहर 3:00 बजे नूरपुर के लिए रवाना होगी। नूरपुर से बैजनाथ के लिए सुबह 6 बजे पहली रेलगाड़ी रवाना होगी जो बैजनाथ रेलवे स्टेशन में दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। दोपहर वाली गाड़ी का समय 2:30 बजे नूरपुर रेलवे स्टेशन से निर्धारित किया गया है जो बैजनाथ पपरोला में 8:20 बजे पहुंचेगी। बैजनाथ से जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन के लिए आठ बजे चलने वाली सुबह की रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में 9:30 बजे पहुंचेगी। दोपहर एक बजे बैजनाथ पपरोला से चलने वाली रेलगाड़ी 2:35 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेगी। जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला के लिए सुबह वाली रेलगाड़ी 10:30 बजे पर रवाना होगी। दोपहर 3:30 बजे पर दौड़ने वाली रेलगाड़ी बैजनाथ रेलवे स्टेशन में शाम पांच बजे पहुंचेगी। .. जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से लगभग 143 किलोमीटर दूर नूरपुर रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ी की आवाजाही शुरू होने के बाद 30 किलोमीटर दूर पठानकोट के लिए भी रेलगाड़ियां मार्च से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। क्षतिग्रस्त चक्की पुल का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। रेलवे ट्रैक निरीक्षण के बाद रेलगाड़ियों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी। -संजय साहू, डीआरएम उत्तर रेलवे ....
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।