{"_id":"675dbb3f6981bb5cb602fd16","slug":"interview-for-six-posts-of-anganwadi-workers-canceled-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142739-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंगनबाड़ी वर्करों के छह पदों पर साक्षात्कार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंगनबाड़ी वर्करों के छह पदों पर साक्षात्कार रद्द
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तहत आंगनबाड़ी वर्करों के कुल 14 पद भरे जाने हैं। इनमें कार्यकर्ता के चार और सहायिका के दस पद शामिल हैं। इनमें से 6 पदों के साक्षात्कार को आगामी तिथि तक स्थगित किया गया है। अब पात्र एवं इच्छुक महिला उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दो जनवरी प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार लिया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 14 पदों में से 6 पदों के साक्षात्कार को आगामी 2 जनवरी तक स्थगित किया गया है। इन स्थगित पदों में आंगनबाड़ी केंद्र खुड्डी से कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनबाड़ी केंद्र गंगोटी, सांडा, फनेहड़, सिमस तथा आंगनबाड़ी केंद्र लाहला में सहायिका का एक -एक पद शामिल हैं। अन्य आठ पदों के साक्षात्कार निर्धारित तिथि 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में लिए जाएंगे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।