{"_id":"6af708098e11b142750b3df7","slug":"video-tobacco-free-awareness-rally-patlikuhal-kullu-himachal-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: तंबाकू मुक्त समाज के लिए पतलीकूहल में निकाली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिक्षिका ममता ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: तंबाकू मुक्त समाज के लिए पतलीकूहल में निकाली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिक्षिका ममता ने दिलाई शपथ
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:22 PM IST
Link Copied
तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य खंड नग्गर के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत पतलीकूहल बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू से दूरी बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसके सेवन से मुंह के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवाओं और किशोरों को तंबाकू की लत से बचाने के लिए परिवार और समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है। शुरुआत से ही बच्चों और युवाओं को तंबाकू के नुकसान के बारे में जानकारी देना आवश्यक है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने उपस्थित लोगों को तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज को तंबाकू की लत से मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।