{"_id":"6af6fdb6abae47a82002007a","slug":"india-vs-new-zealand-virat-kohli-gifts-matt-henry-indian-jersey-after-pacer-s-six-fer-at-4th-odi-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: मैच के बाद मैट हेनरी से मिले विराट कोहली, भेंट की भारतीय जर्सी; काफी देर तक हुई चर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: मैच के बाद मैट हेनरी से मिले विराट कोहली, भेंट की भारतीय जर्सी; काफी देर तक हुई चर्चा
Fri, 13 Nov 2026 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:38 PM IST
सार
भारत को भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विराट कोहली की खेल भावना ने ध्यान आकर्षित किया। कोहली ने मैच के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी से मुलाकात की और जर्सी भेंट की।
विज्ञापन
कोहली और हेनरी
- फोटो : Black caps Instagram
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मोंगानुई के बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाज मैट हेनरी के घातक प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए मैट हेनरी को अपनी जर्सी उपहार में दी। इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी देर तक चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
हेनरी ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मैच में मैट हेनरी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर छह विकेट झटके और भारत की पारी की शुरुआत में ही तीन विकेट लेकर दबाव बनाया। उन्होंने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने बिना कोई रन बनाए अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए थे।

कोहली-हेनरी के बीच हुई चर्चा
विराट कोहली को चार गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट करने के बावजूद, मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक गर्मजोशी भरा पल देखने को मिला, जहां मुस्कुराते हुए कोहली ने हेनरी को अपनी जर्सी गिफ्ट की और दोनों ने मैच पर संक्षिप्त चर्चा की। हेनरी ने इन फॉर्म विराट कोहली को ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। शुरुआत में बाहर जाती गेंदों के बाद हेनरी ने एक गेंद अंदर की तरफ लाई, जो थोड़ी नीची रही और बल्ले तथा पैड के बीच की खाली जगह से निकलकर स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद हेनरी ने स्टैंड-इन कप्तान श्रेयस अय्यर को भी डीआरएस की मदद से एलबीडब्ल्यू आउट कर गोल्डन डक पर चलता किया। इस झटके से भारतीय टीम उबर नहीं पाई। ईशान किशन (27), अक्षर पटेल (21) और नमन धीर (21) ने संघर्ष किया, लेकिन मेहमान टीम लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।

अपने प्रदर्शन पर क्या बोले हेनरी?
मैच के बाद मैट हेनरी ने अपने इस शानदार प्रदर्शन और पहले ओवर में तीन विकेट और मेडन निकालने वाले जादुई स्पेल पर बात करते हुए कहा, यह काफी अजीब है, है ना? हवा बहुत तेज चल रही थी और इसने चीजों को काफी सरल बनाए रखा, और यह मजेदार है जब आप वास्तव में एक साधारण गेम प्लान के साथ उतरते हैं। थोड़ा सा भाग्य भी रहा। एक शॉट थोड़ा नीचे भी रहा, तो शायद हवा ने मुझे थोड़ा साइड में धकेल दिया।
हेनरी ने आगे कहा, विशेष तौर पर जिस तरह से हवा बह रही थी, मैं स्विंग को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित नहीं था। इसलिए पहली गेंद से ही बात यह थी कि अपनी ताकत का इस्तेमाल किया जाए और स्टंप्स को खेल में लाया जाए। हम जानते थे कि नई गेंद के साथ एक छोटा सा मौका था जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जा सकता था। इसलिए बस जितना हो सके सरल रहने की कोशिश की और जाहिर है कि जब पहली गेंद का सामना करते समय हवा में इस तरह की तेज मूवमेंट मिलती है, तो यह काफी मुश्किल होता है।