{"_id":"6aae77ea557557331f0db563","slug":"video-hamirpur-blood-donation-camp-organized-at-gandhi-chowk-under-the-seva-sankalp-abhiyan-event-hosted-by-the-bjp-yuva-morcha-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सेवा संकल्प अभियान में गांधी चौक पर लगाया रक्तदान शिविर, भाजपा युवा मोर्चा ने किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सेवा संकल्प अभियान में गांधी चौक पर लगाया रक्तदान शिविर, भाजपा युवा मोर्चा ने किया आयोजन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से जिलाध्यक्ष शुभम पठानिया की अध्यक्षता में गांधी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 86 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं रक्तदान कर इस सेवा कार्य में सहभागिता की। कार्यक्रम में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य तथा बीडीसी सदस्य भी मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ माताओं और बहनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश जन-जन तक पहुंचा। मीडिया प्रभारी अखिल ठाकुर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरत के समय किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में रक्त की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।