{"_id":"6a9fec9d93023974f804cb4e","slug":"video-hamirpur-abvp-student-garjana-rally-education-employment-women-safety-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: छात्र गर्जना रैली में गूंजे शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: छात्र गर्जना रैली में गूंजे शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे
Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:38 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मंगलवार को हमीरपुर में छात्र गर्जना रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली अणु से शुरू होकर दयानंद चौक और नादौन चौक से होते हुए गांधी चौक पहुंची।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों को लेकर नारेबाजी भी की। गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि छात्र गर्जना रैली का उद्देश्य केवल शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि युवाओं और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से सामने लाना है।
रैली में शिक्षा व्यवस्था, फीस वृद्धि, रोजगार, कानून-व्यवस्था, नशे की बढ़ती समस्या और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े विषयों पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है।
एबीवीपी नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध करवाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। रैली के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।