{"_id":"6aa67ec9efc68c4e43093ac4","slug":"video-nalti-bus-service-slow-speed-villagers-raise-issues-before-pushpendra-verma-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नाल्टी तक 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नाल्टी तक 40 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में, निजी बसों की धीमी रफ्तार से लोग परेशान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:15 PM IST
Link Copied
हमीरपुर से नाल्टी तक करीब 30 से 40 मिनट में पूरा होने वाला सफर निजी बसों की धीमी रफ्तार और जगह-जगह अनावश्यक ठहराव के कारण डेढ़ से पौने दो घंटे में पूरा हो रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत नाल्टी के दौड़वीं गांव पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के समक्ष ग्रामीणों ने यह समस्या उठाई और बसों की समय-सारिणी तथा संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि बसों के लंबे ठहराव और धीमी गति के कारण लोगों का काफी समय रास्ते में ही बीत जाता है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने, कर्मचारियों को ड्यूटी पर जाने और महिलाओं व बुजुर्गों को जरूरी काम निपटाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि निजी बसों के संचालन की व्यवस्था की समीक्षा कर समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने नाल्टी सहकारी समिति से जुड़ी समस्या भी प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने घास, दूध और अन्य साधनों से कमाई गई राशि समिति में जमा करवाई थी। अब जरूरत के समय उन्हें अपनी ही जमा धनराशि नहीं मिल रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने समिति में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और उनकी जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समिति में जमा राशि ग्रामीणों की मेहनत की कमाई है और उसे वापस पाने के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है।
इस दौरान नाल्टी को कमलाह से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाने की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि संपर्क मार्ग बनने से आसपास के गांवों को निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए छोटा रास्ता उपलब्ध हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई छोटे मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि परिवहन व्यवस्था, सहकारी समिति और संपर्क मार्ग से जुड़ी उनकी मांगों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।