Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Demand to get the properties of Kithore MLA Shahid Manzoor and relatives investigated by a competent investigating agency from SP.
{"_id":"6a9f021cbc27a16e4f006d9c","slug":"video-demand-to-get-the-properties-of-kithore-mla-shahid-manzoor-and-relatives-investigated-by-a-competent-investigating-agency-from-sp-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग
मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी एवं सरधना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता कुलदीप त्यागी ने किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक शाहिद मंजूर और उनके परिजनों व रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुलदीप त्यागी ने कहा कि शाहिद मंजूर वर्तमान में किठौर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह पूर्व में प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शाहिद मंजूर और उनके परिजनों से संबंधित संपत्तियों को लेकर विभिन्न आरोप लगाए जा रहे हैं। इनमें जमीनों पर अवैध कब्जे कर संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।