{"_id":"679f7559e06bfa62f10d27b3","slug":"video-chamiyana-team-won-the-cricket-competition-the-chief-guest-honored-the-winning-team","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चमियाणा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, मुख्यातिथि ने विजेता टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चमियाणा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, मुख्यातिथि ने विजेता टीम को किया सम्मानित
सांसद खेल महाकुंभ के तहत सुजानपुर चौगान में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुजानपुर और चमियाना टीम के बीच खेला गया। सुजानपुर ने 12 ओवर में 97 रन बनाए। सुजानपुर की तरफ सबसे अधिक रन अरमान ने बनाए। उन्होंने 55 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमियाणा की टीम ने भी शानदार बल्लेवाजी की। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर में जीत-हार तय हुई। चमियाणा की टीम को अंतिम गेंद में दो रन चाहिए थे। अंतिम गेंट पर शॉट लगाकर चमियाणा टीम ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। सुजानपुर के अरमान को बेहतर बल्लेवाजी के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया। वहीं विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित कि या। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री मौजूद रहे। नरेंद्र अत्री ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल सुजानपुर अध्यक्ष जसवंत, मंडल बमसन अध्यक्ष विक्रम राणा, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम राणा, महामंत्री अक्षय राणा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।