{"_id":"6ae1053a288f21c0bf01c010","slug":"collision-between-two-scooters-youth-struck-by-a-car-dies-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213531-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो स्कूटियों की टक्कर, कार की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो स्कूटियों की टक्कर, कार की चपेट में आए युवक की मौत
Wed, 28 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बड़सर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-503ए पर मंगलवार सुबह बड़सर-गुजरेहड़ा-नघ्यार चौक में दो स्कूटियों की टक्कर के बाद कार की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान रोहित कुमार पुत्र केहर चंद निवासी गांव डैहर, डाकघर थाना कलां, जिला ऊना के रूप में हुई है। वह पीएनबी मेटलाइफ में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्कूटी चालक ऊना की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा गुजरेहड़ा से बड़सर की तरफ जा रहा था। गुजरेहड़ा की ओर से आ रहा स्कूटी चालक जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा, उसकी ऊना की ओर से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद रोहित कुमार श्रद्धालुओं की कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। रोहित को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल रोहित कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।