{"_id":"677d1e1b07a1425ef60b8abb","slug":"iron-medicine-reached-the-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145217-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में पहुंची आयरन की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में पहुंची आयरन की दवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Jan 2025 05:57 AM IST
Link Copied
गर्भवती महिलाओं को बाहर से नहीं खरीदनी पड़गी दवा कंपनी से नहीं पहुंची सप्लाई, स्थानीय बेंडर्स से लीं 50 हजार गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आयरन की दवा का स्टॉक भी मिल गया है। मेडिकल कॉलेज को करीब 50 हजार आयरन दवा की गोलियां मिली हैं। हालांकि कॉलेज ने यह आपूर्ति स्थानीय स्तर पर प्राप्त की है। कंपनियों ने अभी तक आयरन दवा की सप्लाई नहीं की है, इस कारण मेडिकल कॉलेज ने स्थानीय बेंडर्स से यह दवाई प्राप्त की है। गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन की दवा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में आयरन की कमी चल रही थी। इस कारण मरीजों को काफी परेशानियां आ रही थीं। उन्हें यह दवाइयां मेडिकल कॉलेज से प्राप्त करनी पड़ रही थी। आयरन दवा की अहमियत को देखते हुए फिलहाल 50 हजार आयरन दवा मिल चुकी है। बीते दिन ही कैल्शियम की दवा की खेप अस्पताल को मिल गई थी। कोट
-50 हजार आयरन की गोलियां स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो गई हैं। दवा सप्लाई कपंनियों से भी आयरन की दवा मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं।-डॉ. मोहन ठाकुर, एमएचए (अस्पताल प्रशासन), डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।