सुर्खियां: आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी; बिहार के डीजीपी ने वीआरएस लिया; असम में युवती का शव बरामद
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, कारोबार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल से जुड़ी कई अहम खबरें सुर्खियों में हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाया है। वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस के बाद चुनाव आयोग ने बीएलओ को घर-घर भेजने और दावे-आपत्तियों के लिए समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार में डीजीपी विनय कुमार के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मुख्य सूचना आयुक्त बनने की खबर भी चर्चा में है। असम में युवती की मौत का मामला और कथित 'लव जिहाद' से जुड़े सवाल सुर्खियों में हैं। मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जबकि ओडिशा में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राजस्थान में दो करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में एसीबी की कार्रवाई भी चर्चा में है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले से जुड़ी खबर अहम है। कारोबार में एपल के पेटेंट उल्लंघन मामले और त्योहारी सीजन में नई कारों की लॉन्चिंग पर नजर है। मनोरंजन जगत में 'वीकेंड का वार' से जुड़े विवाद और सलमान खान की फटकार चर्चा में है। खेल में शतरंज ओलंपियाड में भारत की पुरुष और महिला टीमों के प्रदर्शन से जुड़ी खबरें प्रमुख हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, मौसम, कारोबार, शिक्षा, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें...
यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक: जयशंकर बोले- सीमा पार आतंक में शामिल सरकारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए
मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस पर ईसी का बड़ा फैसला: घर पहुंचेंगे बीएलओ, दावे-आपत्तियों के लिए बढ़ी समयसीमा
बिहार: पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, बने मुख्य सूचना आयुक्त
असम में युवती की मौत: रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट, सांस में तकलीफ की शिकायत की थी, क्या 'लव जिहाद' मामला?
पहाड़ से मैदान तक बाढ़: यूपी में आफत की बारिश, 58 मौत; पहाड़ पर बर्फ, दिल्ली में गिरा पारा; चारधाम यात्रा रुकी
ओडिशा में बारिश से तबाही: सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 70 हजार लोग, नदियां उफान पर, हिराकुद के 16 गेट खुले
दाखिले और मुकाम के बाद भी अपनापन नहीं: हर तीसरा विद्यार्थी खुद को मानता है बाहरी, उच्च शिक्षण संस्थानों का हाल
राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई: दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश
एपल को महंगा पड़ा पेटेंट विवाद: अमेरिकी जूरी ने लगाया 5.7 अरब का जुर्माना, फैसले के खिलाफ अपील करेगी कंपनी
त्योहारी सीजन में जारी रहेगा नई कारों का सिलसिला: दिवाली तक कौन से नए मॉडल हो रहे हैं लॉन्च?
वीकेंड का वार: ‘मनोज तिवारी की बेटी हो...डॉली बिंद्रा की नहीं’, सलमान ने रीति को फटकारा; क्यों रोए काजी-उदिति?
शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान-2 को रौंदा, चीन से ड्रॉ खेलकर महिलाओं की उम्मीदें कायम