{"_id":"6783c2c0b9ceee98770a1d9f","slug":"person-dies-in-vehicle-accident-on-rajnagar-bhandar-sundar-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-141703-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राजनगर-भंडार-सुंदार सड़क पर वाहन दुर्घटना में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राजनगर-भंडार-सुंदार सड़क पर वाहन दुर्घटना में व्यक्ति की मौत
चंबा। राजनगर-भंडार-सुंदार सड़क पर एक टैक्सी दुर्घटना में 36 वर्षीय चालक देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। मृतक देवेंद्र कुमार गांव सुंदार डाकघर चंडी लडोग का रहने वाला था। शनिवार देर रात को वह अपने घर लौट रहा था, इसकी दौरान रूपणी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। चूंकि यह घटना सुनसान जगह पर हुई थी। ऐसे में रात को किसी भी व्यक्ति को इस हादसे की सूचना नहीं मिल सकी। रविवार सुबह स्थानीय लोग रूपणी से गुजर रहे थे तो उन्होंने खाई में गिरी हुई गाड़ी देखी। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हासदे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को खाई से निकाला और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। शव को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बता दें कि देवेंद्र कुमार के माता-पिता दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने गए थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वे भी दिल्ली से चंबा के लिए रवाना हो गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक वे चंबा नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टैक्सी दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया देवेंद्र कुमार की मौत से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। उनकी पत्नी भी अब बेसहारा हो गई हैं। उनके पिता ओम प्रकाश एनएचपीसी से सेवानिवृत्त हैं। अब परिवार की आर्थिकी की जिम्मेदारी देवेंद्र के कंधों पर थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।