{"_id":"6abd3f2af0f8a023040d1a18","slug":"emerging-from-the-muck-the-hrtc-workshop-will-take-on-a-new-look-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198366-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कीचड़ से निकलकर नई शक्ल में आएगी एचआरटीसी वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कीचड़ से निकलकर नई शक्ल में आएगी एचआरटीसी वर्कशॉप
Wed, 30 Sep 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबर की कटिंग
एक करोड़ से सुधरेंगे मरम्मत और वॉशिंग एरिया, ई-बस चार्जिंग स्थल की व्यवस्थाएं भी होंगी बेहतर
बारिश में जलभराव से जूझते मेकेनिकों को भी मिलेगी राहत, जल्द शुरू हो सकती है टेंडर की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बारिश की हर बूंद के साथ कीचड़ और जलभराव से जूझने वाली एचआरटीसी की वर्कशॉप अब कायाकल्प की राह पर है। लंबे समय से बदहाल वर्कशॉप को दुरुस्त करने के लिए परिवहन निगम ने करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
मंजूरी मिलने के बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। सुधारीकरण पूरा होने पर वर्कशॉप का स्वरूप बदलेगा और मेकेनिकों को बसों की मरम्मत के लिए बेहतर कार्यस्थल मिल सकेगा।
फिलहाल बारिश के दौरान वर्कशॉप के कई हिस्सों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। बसों के नीचे जाकर तकनीकी कार्य करने वाले मेकेनिकों को इससे परेशानी होती है। लंबे समय से कर्मचारी वर्कशॉप की व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रस्तावित कार्य केवल टूट-फूट की मरम्मत तक सीमित नहीं रहेगा। बसों की मरम्मत के साथ वॉशिंग एरिया को व्यवस्थित करने और इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्थल के आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की योजना है। निगम का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे बारिश में जलभराव और कीचड़ की समस्या कम हो और बसों की मरम्मत और रखरखाव का काम सुचारु ढंग से हो सके।
--
टेंडर प्रक्रिया जल्द
एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि वर्कशॉप के सुधारीकरण का प्रस्ताव काफी समय पहले भेजा गया था। अब जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप का उचित तरीके से सुधारीकरण किया जाएगा।