{"_id":"6abd3ee303c32220fa020ce7","slug":"the-hrtc-dispute-has-moved-from-the-stage-of-awaiting-an-inquiry-to-the-threshold-of-a-protest-movement-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198344-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जांच के भरोसे से आंदोलन की दहलीज तक पहुंच गया एचआरटीसी का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जांच के भरोसे से आंदोलन की दहलीज तक पहुंच गया एचआरटीसी का विवाद
Wed, 30 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप में एसओ के खिलाफ करवाई करने के लिए नारेबाजी करते एचआरटीसी के कर्मचारी : संवाद
एक माह बाद भी एसओ पर लगाए आरोपों पर कार्रवाई न होने से खफा कर्मचारियों ने की नारेबाजी
अल्टीमेटम- सुबह नौ बजे तक फैसला न तो धरना-प्रदर्शन, रोक दिया जाएगा बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक सप्ताह में जांच पूरी होने के आश्वासन के बाद कार्रवाई के इंतजार में एक माह गुजर गया, लेकिन मामला जस का तस रहा। बुधवार को एचआरटीसी कर्मचारियों का सब्र टूट गया।
कर्मचारी वर्कशॉप परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने निगम प्रबंधन को वीरवार सुबह नौ बजे तक कार्रवाई का समय देते हुए चेतावनी दी कि इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों ने मांग पर जल्द निर्णय नहीं होने पर बसों का संचालन प्रभावित करने की भी चेतावनी दी है।
मामला बीते माह उस समय सामने आया था, जब कर्मचारियों ने संबंधित एसओ पर पैसे लेने और गाली-गलौच करने के आरोप लगाए थे। इसके विरोध में कर्मचारियों ने एक सप्ताह तक गेट मीटिंग की थी। बाद में चक्काजाम की चेतावनी पर निगम प्रबंधन ने जांच का आश्वासन दिया था। जांच के लिए करीब एक सप्ताह का समय तय किया गया था, लेकिन अब एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
बुधवार को कर्मचारियों ने वर्कशॉप में नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। कर्मचारी संगठन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपों के बावजूद जांच और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित एसओ कुछ कर्मचारियों को धमकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पास आरोपों से संबंधित साक्ष्य होने की बात कही जा रही है, फिर भी एक माह से कार्रवाई का इंतजार करना चिंता का विषय है।
मान सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी अब तक शांतिपूर्वक कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। वीरवार सुबह नौ बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पर निर्णय नहीं हुआ तो बसों के पहिये थम सकते हैं।
--