फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi dominates in Kho-Kho; wins in athletics too.

Chamba News: खो-खो में पांगी का दबदबा, एथलेटिक्स में भी जीत

Wed, 30 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pangi dominates in Kho-Kho; wins in athletics too.
चंबा के पांगी में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर प्रस्तुति देती छात्राएं।स्रोत जागरूक पाठक
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में पांगी विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पांगी में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में चंबा के दो, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के एक-एक एकलव्य विद्यालयों के करीब 160 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
खो-खो के अंडर-19 बालक और बालिका दोनों वर्गों में एकलव्य विद्यालय पांगी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल में एकलव्य विद्यालय भरमौर की टीम विजेता रही, जबकि किन्नौर के निचार विद्यालय की टीम उपविजेता रही। कबड्डी के बालक वर्ग में भी भरमौर की टीम ने बाजी मारी और निचार विद्यालय उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में भी पांगी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

समापन समारोह में आरसी पांगी अमनदीप सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देस राज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed